रिपोर्ट शोभित अवस्थी
हरदोई की शाहाबाद तहसील में तत्कालीन एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाने वाली लेखपाल पूजा देवी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि नहीं होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
शाहाबाद तहसील में लंबे समय से चर्चा में रहे लेखपाल और तत्कालीन एसडीएम विवाद में अब प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी शाहाबाद अवनीश कुमार ने लेखपाल पूजा देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच में पाया गया कि खतौनी फीडिंग का कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया, जिससे राजस्व कार्य प्रभावित हुए। समिति ने इसे दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही माना।
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया कि तत्कालीन एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर लगाए गए दुर्व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रमाणित नहीं हुए। वहीं लेखपाल द्वारा आंखों की बीमारी का दावा भी चिकित्सीय अभिलेखों के अभाव में पुष्ट नहीं हो सका। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know