बलरामपुर/जनपद मुख्यालय के हृदय स्थल बताए जाने वाले खलवा मुहल्ले के स्थानीय लोग बिजली विभाग के भारी बिजली कटौती से आक्रोशित हैं।
सुबह पांच बजे से ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से पूरबटोला पावर हाउस द्वारा संचालित तुलसीपुर रोड फीडर से खलवा में विद्युत सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित थी । जिसे ठीक करने के बाद भी बिजली समय से नहीं दी गई इससे स्थानीय लोगों में खासा गुस्सा देखा गया।
खलवा मुहल्ले में विगत 14 घंटे बिजली कटौती से स्थानीय लोग बेहद परेशान नजर आए चूंकि बेहद गर्मी और उमस के कारण घर में रुक पाना भी मुश्किल हो गया था
इससे बुरी तरह से नाराज मुहल्लावासियों में भारी आक्रोश देखा गया ।
बिजली कटौती से भड़के स्वतनीये लोगों को सभासद संदीप ने शांत कराते हुए इसकी शिकायत आलाधिकारियों और बिजली मंत्री से करने की वात कही तब लोग माने।
सभासद संदीप मिश्रा ने कहा कि इतनी भयानक गर्मी में इस तरह की बिजली कटौती का मतलब वास्तव में किसी के भी समझ से बाहर की बात है । विधानसभा चुनाव बिल्कुल सर पर है इसलिए सपा माइंडेड अधिकारी इसमें भाजपा सरकार की क्षवि खराब करने के इरादे से ऐसा कररहे हैं।
यह बर्दाश्त से बाहर की बात है
उन्होंने कहा कि यदि इनका रवैया न बदला तो बिजली केंद्र घेराव और धरना प्रदर्शन स्थानीय मोहल्लेवासी करने को बाध्य होंगे ।साथ ही जिले के जिम्मेदार नेता और अधिकारी भी इस भेदभावपूर्ण व्यवहार पर ध्यान दें अन्यथा घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
उमेश चन्द्र तिवारी
हिन्दी संवाद न्यूज
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know