उतरौला बलरामपुर -नगर में स्थित भारतीय इण्टर कालेज के निकट श्री बालाजी सेवा समिति, उतरौला के तत्वावधान में खाकी दास मन्दिर पर रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्यजांच शिविर का आयोजन किया गया। लखनऊ के वेलसन मेडिसिटी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आये हुए क्षेत्रवासियों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। 
शिविर में भारी संख्या में लोग पहुंचे।डॉक्टरों के द्वारा बी पी, शुगर, हृदय रोग के अलावा अन्य बीमारियों की जांच की।चिकित्सकों ने लोगों को समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और सन्तुलित आहार लेने की सलाह दी।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने फीता काट उद्घाटन किया। सभी अतिथियों ने कहा कि श्री बालाजी सेवा समिति के द्वारा आयोजित ऐसे निःशुल्क शिविर समाज के जरूरत मंद लोगों के लिए अत्यन्त लाभकारी हैं। शिविर को सफल बनाने में समिति के संरक्षक सन्तोष कुमार कसौधन, अध्यक्ष मनोज सोनी, महामंत्री सन्तोष कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पटवा, कोषा ध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, अनुप कुमार गुप्ता, महेन्द्र प्रताप सिंह, रोहित कुमार राज गुप्ता के अलावा भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने वालों ने समिति और चिकित्सक दल के प्रति आभार व्यक्त किया।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने