बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपदीय यूपी-112 को कम से कम रिस्पांस टाइम पर मौके पर पहुंचकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-04/07/2026 को कालर शिवनाथ द्वारा काल करके बताया कि मेरा 06 वर्षीय भांजा फुलवरिया बाईपास से कहीं गुम हो गया है तत्काल पुलिस सहायता चाहिए।
इस सूचना पर वहां तैनात पीआरवी 5458 मौके पर पहुंचकर तत्काल बच्चे को फुलवरिया बाईपास के आस-पास व भगौतीगंज रोड़ पर तलाश की गई इस दौरान बच्चा भगौतीगंज स्टेशन रोड़ पर रोते हुए मिला, मौके पर बच्चे के परिजन को बुलाकर बच्चा की पहचान कराई गई व स्पष्ट हो जाने पर उन्हें स्थानीय थाने की पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सुपुर्द किया गया।अपने बच्चा को सकुशल प्राप्त कर परिजनों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बलरामपुर पुलिस /यूपी-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know