बलरामपुर- मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में प्रो0 धर्मेन्द्र शुक्ल को अध्यक्ष व प्रो0 दिव्य दर्शन तिवारी को महामंत्री मनोनीत किया गया है। 
        यह जानकारी प्राचार्य परिषद के नवनियुक्त महामंत्री  गायत्री विद्यापीठ महाविद्यालय रिसिया के प्राचार्य  प्रो0 दिव्य दर्शन तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश प्राचार्य परिषद के महामंत्री प्रो0 उदयन मिश्र के निर्देश पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में भी प्राचार्य परिषद का गठन किया गया है। प्राचार्य परिषद के सरंक्षक मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह होंगे।  ऑनलाइन बैठक के दौरान प्राचार्य परिषद की कमान देते हर सर्वसम्मति से आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय बभनान के प्राचार्य प्रो0 धर्मेंद्र शुक्ल को अध्यक्ष तथा गायत्री विद्यापीठ रिसिया बहराइच के प्राचार्य प्रो0 दिव्य दर्शन तिवारी को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं एम एल के पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय व श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा के प्राचार्य प्रो0 आर के पाण्डेय को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है जबकि महिला पी जी कॉलेज बहराइच की प्राचार्या प्रो0 प्रिया मुखर्जी को कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव तथा किसान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 विनय सक्सेना को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। प्राचार्य परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों ने संरक्षक व मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता के साथ साथ उसके उन्नयन व संवर्द्धन हेतु सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिया।

                  हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने