जनपद बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री व थाना प्रभारी पचपेडवा एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आमजन को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कर्बला स्थलों, ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
जनपद में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know