बलरामपुर- आज दिनांक 20.06.2026 को क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल व प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना तुलसीपुर परिसर में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ताजियादारों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों, मौलवियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित सभी लोगों को आगामी मोहर्रम पर्व के संबंध में शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही जुलूसों के निर्धारित मार्गों का पालन करने, किसी भी प्रकार की भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक गतिविधियों से दूर रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों एवं शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know