बलरामपुर- तहसील बलरामपुर सदर के ग्राम बेल्हा में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में बाढ़ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर बाढ़ प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा ग्रामीणों से उनके सुझाव प्राप्त किए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि राप्ती नदी के कटान को रोकने के उद्देश्य से ग्राम में बाढ़ खंड द्वारा आवश्यक कार्य कराए गए हैं, जिससे संभावित खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह सजग एवं तैयार है।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों को बाढ़ चौकी, बाढ़ राहत केंद्र, राहत सामग्री वितरण व्यवस्था, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की प्रक्रिया तथा बाढ़ के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही आपदा की स्थिति में प्रशासनिक सहायता एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने की व्यवस्था से भी अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
“इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा राप्ती नदी के कटान को रोकने हेतु ग्राम में बाढ़ खंड द्वारा कराए गए कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।”
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुश्री ज्योति राय, अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड भारत लाल, सहायक अभियंता बाढ़ खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने