उतरौला बलरामपुर - ई-पंजीयन प्रणाली के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता संघ उतरौला ने जोरदार प्रदर्शनकिया संघ अध्यक्ष प्रह्लाद यादव व मंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील के प्रांगण से निकल कर तहसील के मुख्य गेट तक नारे बाजी करते हुएसरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज को सौंपा ज्ञापन में संघ ने कहा कि दस्तावेजों का पंजी करण ई-पंजीयन के माध्यम से कराए जाने से विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों के अधिकारों का हन हो रहा है। ज्ञापन में अधि वक्ता संघ ने तर्क दिया कि ई-पंजीयन लागू होने से कमजोरशोषित वंचित वर्गों का शोषण हो रहा है। इससे असा माजिक तत्वों व भू- माफियाओं को बढ़ावा मिलेगा, अपराध बढ़ेंगे। विधिक जानकारी न होने के कारण गरीबों का ही शोषण हो रहा है, और राजस्व की भी क्षति हो रही है।संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व की भांति दस्ता वेज पंजीयन की व्यवस्था बहाल न होने और "काला कानून" वापस न लेने पर अधि वक्ता संघ उतरौला आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह,राम चन्द्र जायसवाल, मोहम्मद खलील खां, अली जहीर, दिनकर, आलोक कुमार,अतुल कुमार यादव,अशोक कुमार दूबे, धर्मराज यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, बृजेश कुमार वर्मा, सुमित कुमार, नवनीत, राजकुमार मिश्र, शफीउल्लाह खान, मोहिब खान, नाजिर मलिक,मोहम्मद असगर, वरिष्ठउपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी, मुस्तफा हुसैन, गिरीश चन्द्र पांडेय, विनीश कुमार गुप्ता, अखिल कुमार श्रीवास्तव, संदीप कुमार गुप्ता, श्वेता सिंह, गजनफर अली, शहबाज फजल खान, निजामुद्दीन अंसा री, अजित कुमार मौर्या दीपक कुमार गुप्ता के अलावा भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know