बलरामपुर - मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को विकास खंड गैंसड़ी के ग्राम सिंहनाथ मस्जिदिया स्थित पंचायत भवन में प्रोजेक्ट सम्वर्द्धन के अंतर्गत आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHND) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति तथा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के समय एएनएम दीपिका उपस्थित थीं। उनके द्वारा कुल 06 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई थी। साथ ही 08 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 03 किशोरियों को पोषण, एनीमिया की रोकथाम एवं व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन) के संबंध में परामर्श प्रदान किया गया।
सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला एवं बच्चों को समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित की जाएं तथा किशोरियों में पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 100 दिवसीय सघन टी बी रोगी खोज अभियान का भी निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर आशा रीना प्रजापति, श्यामा सिंह आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know