बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा निरंतर पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विशेष सतर्क निगरानी रखी जा गही है।
पुलिस टीमों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की सतर्क एवं सक्रिय उपस्थिति से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ है तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ हुई है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know