उतरौला बलरामपुर - मोहर्रम के तीसरे दिन रविवार को नगर उतरौ ला का कर्बला मैदान अकीदत, इबादत और श्रद्धा का अद्भुत केन्द्र बन गया है। सुबह की पहली किरण के साथ ही मुस्लिम समुदाय,के विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं का कर्बला पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात्रि तक लगा तार चलता रहा। शिया और सुन्नी दोनों समुदा यों की महिलाओं ने पूरे अदब, एहतराम और अक़ीदत के साथ हज़ रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में फातिहा पढ़ी तथा मुल्क में अमन- चैन, खुशहाली और अपने परिवार की सलामती के लिए विशेषकर दुआएं मांगीं। नगर के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ ग्राम अमया देवरिया एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां कर्बलापर पहुंचीं। कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर आईं और उन्हें भी कर्बला की अज़ीम कुर्बानीऔर इस्लामी इतिहास से ही रूबरू कराया। कर्बला के पूरे परिसर मेंइबादत तिलावत-ए-कुरआन और दुआओं की गूंज सुनाई देती रही,जिससे वातावरण पूरी तरह रूहानी से हो उठा।
अकीदतमंदों ने शहीद- ए-कर्बला हज़रतइमाम हुसैन और उनके 72 जानिसार साथियों की बेमिसाल कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अक़ीदत पेश किया। महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली, बच्चों की बेहतर तालीम, अच्छे स्वास्थ्य, रोज़ी-रोटी में बरकत और समाज में भाई चारा कायम रहने की दुआ की। स्थानीय लोगों के अनुसार मोह र्रम के तीसरे दिन कर्ब ला में फातिहा पढ़ने और दुआ करने की यह परम्परा गत कई वर्षों से चली आ रही है। हालांकि यह स्थानीय धार्मिक परम्पराओं का हिस्सा है और अलग- अलग क्षेत्रों में इसकी मान्यताएं भिन्न हो सकती हैं। कर्बला के परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई समाज सेवियों एवं अकीदत मंदों के द्वारा शर्बत और शीतल पेय जल की व्यवस्था की गई। भीड़ अधिक होने के बावजूद महिलाओं ने अनुशासन और मर्या दा का परिचय देते हुए धार्मिक रस्मों को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्नहुआ पूरे दिन कर्बला परिसर में श्रद्धा,अनुशासन, आपसी भाई चारे और धार्मिक सौहार्द का अनु पम दृश्य देखने को मिला।मोहर्रम के मद्देन ज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। कर्बला परिसर और के आस पास क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने लगातार इस पर निगरा नी रखी, जिससे श्रद्धा लुओं को किसी प्रकार की असुविधा का साम ना न करना पड़े और पूरा आयोजन शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know