मोहम्मदी -खीरी। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राठौर समाज के एक विशाल सम्मेलन में भाजपा नेता एवं गन्ना समिति मैगलगंज के डायरेक्टर अनिल राठौर के समर्थन में जोरदार स्वर सुनाई दिए। मोदी राठौर युवा सेवा के जिलाध्यक्ष राजीव के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विधानसभा 144 मोहम्मदी से अनिल राठौर को प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की।सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अनिल राठौर वर्षों से भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए समाज सेवा और जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र का एक बड़ा वर्ग उन्हें विधानसभा में अपना प्रतिनिधि देखना चाहता है।वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी यदि अनिल राठौर को उम्मीदवार बनाती है तो इसका सकारात्मक संदेश समाज के साथ-साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में जाएगा और भाजपा को इसका व्यापक राजनीतिक लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से भाजपा नेतृत्व से क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अनिल राठौर को विधानसभा 144 मोहम्मदी से प्रत्याशी बनाए जाने का आग्रह किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
मोहम्मदी में राठौर समाज के विशाल सम्मेलन से अनिल राठौर के समर्थन की गूंज
Unknown
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know