बलरामपुर- विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर इकाई से लेकर प्रांत स्तर तक विभिन्न दायित्वों के परिवर्तन 
देखने को मिले हैं। बीते दिनों रायबरेली में संपन्न हुए अवध प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग में अवध प्रांत के 28 संगठनात्मक जिलों की जिले स्तर और तहसील स्तर की नवीन दायित्वों की घोषणा हुई। बलरामपुर जिले में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।जहाँ एक ओर रोहन तिवारी को जिला संयोजक बनाया गया है वहीं डॉ अनुज सिंह को जिला प्रमुख की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बलरामपुर जनपद की तीनो तहसीलों के भी संयोजक और प्रमुख बनाए गए हैं। बलरामपुर तहसील के तहसील संयोजक विशाल पटेल व तहसील प्रमुख डॉ विनीत कुमार को बनाया गया है। तुलसीपुर तहसील संयोजक सभाजीत शुक्ला व तहसील प्रमुख डॉ पवन शर्मा और उतरौला तहसील संयोजक अभिषेक सिंह व तहसील प्रमुख सुरेश आर्य को बनाया गया है। जिला संयोजक रोहन तिवारी ने संगठन के राष्ट्र पुनर्निर्माण और छात्र सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त करते संगठन नेतृत्व का आभार जताया। वहीं जिले में जिला संगठन मंत्री रहे अनुज सिंह को अब गोंडा विभाग संगठन मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इनका केंद्र बलरामपुर ही रहेगा। गोंडा विभाग में तीन संगठनात्मक जिले बलरामपुर, गोंडा और नंदिनी नगर शामिल हैं। अम्बुज भार्गव, डॉ आलोक, अविनाश आदि कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारीयों का अभिनंदन किया।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने