उतरौला बलरामपुर - यौमे आशूरा के पावन अवसर पर ज़िले के उतरौला में स्थित पिपरा रोड पर इंसा नियत, मोहब्बत और भाई चारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर ए आई एमआई एम महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर शाहिस्ता जबी एवं डॉक्टर एफ. ज़ेड. हाशमी (अरबाज़) के नेतृत्व में आने जाने वाले राहगीर अकीदत मंदों एवं आम लोगों के बीच शरबत,पानी का बाटल, बिस्किट,मिठाई और कोल्डड्रिंक का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि कर्बला के शहीदों की याद को ताज़ा करते हुए सेवा, त्याग और मानवता का सन्देश जन-जन तक पहुँचाना था। इस कार्य क्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत पानी और कोल्ड ड्रिंक ग्रहण किया, और आयोजकों के द्वारा किए गए इस सेवा कार्य करने की सराहना की। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को ठंडा शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों को राहत मिल सके। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिकऔर  इस कार्यक्रम केसमाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर ए आई एम आई एम के महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर शाहिस्ता जबी ने कहा कि यौमे आशू रा हमें हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी, सत्य न्याय और इंसानियत के लिए संघर्ष कीप्रेरणा देता है। कर्बला का सन्देश केवल एक समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में अमन,भाई चारा और इंसानियत को बढ़ावा देना चाहिए। वहीं पर डॉक्टर एफ. ज़ेड. हाशमी (अरबाज़) ने कहा कि लोगों की सेवा करना सबसे बड़ी इबा दत है। यौमे आशूरा के अवसर पर प्यासे लोगों को शरबत पिलाना कर्बला की याद को ज़िन्दा रखने का एक छोटा-सा प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवंजनसेवा के कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किए जाते रहेंगे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शहबा ज़, बब्लू शाह, मुहम्मद मुबारक, उमर ख़ान के अलावा तमाम सहयो गियों ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर पूरे आयो जन को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया और आने-जाने वाले लोगों को शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक कावितरित किया। अन्त में आयो जकों ने सभी सहयो गियों, स्थानीयनागरिकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में आपसी सद्भा व, प्रेम और भाई चारे को बनाए रखने की अपील की। यौमे आशू रा के अवसर पर आयो जित यह सेवा कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोगों ने इसे इंसानियत तथा सामाजिक एकता की एक प्रेरणादायक पहल को बताया।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने