उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता शत्रोहन प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार को विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग के कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर व्यापक जन-सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी सभी कार्य कर्ताओं, समर्थकों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे। जन-सम्पर्क अभियान के दौरान शत्रोहन प्रसाद वर्मा का कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपने गर्म जोशी से लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत अभि नन्दन किया, तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत भी कराया। उन्होंने मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक से सुना, और भरोसा दिलाया कि समाज वादी पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती चली आ रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता की आवाज़ बनने का काम करेगी।
इस अवसर परशत्रोहन प्रसाद वर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 का विधान सभा चुनाव प्रदेश की राज नीति की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें अथवा किसी भी पार्टी के अन्य योग्यकार्यकर्ता को उतरौलाविधानसभा से प्रत्याशी घोषितकरते हैं, तो सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे तथा तन, मन धन से पार्टी को विजय दिलाने का प्रयास कियाजायेगा
उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि प्रदेश में ऐसी सरकार बनाना है जो किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, मजदूरों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा कर सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचार धारा से जोड़ने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की आवश्यकता है। शत्रोहन प्रसाद वर्मा ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टीहमेशा सामाजिक न्याय, विका स और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और आगामी विधान सभा चुनाव में समाज वादी पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में जनता के आशीर्वाद से समाज वादी पार्टी सरकार बनाएगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही बनेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्य कर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। कार्यकर्ताओं को अनु शासन, संगठन और सेवा की भावना के साथ साथ कार्य करना चाहिए, जिससे पार्टी और भी अधिक मज बूत हो सके।जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी विभिन्न स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़े मुद्दे को उठाए। शत्रोहन प्रसाद वर्मा नेआश्वासन दिया कि इन जन समस्याओं को पार्टी के नेतृत्व में समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा , तथा इनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जायेगा।इस कार्य क्रम के अन्त में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वा न भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही वर्ष 2027 में प्रदेश में समाज वादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा होगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know