इण्टरनेशनल पेन्टिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र सम्मानित
लखनऊ, 22 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-8 की प्रतिभाशाली छात्रा आदविका सिंह ने इन्स्टीट्यूट फाॅर कैरियर स्टडीज के तत्वावधान में आयोजित इण्टरनेशनल पेन्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के अन्तर्गत आदविका द्वारा ‘हिस्ट्री एण्ड हेरिटेज’ थीम पर बनाई गई पेन्टिंग को ‘आई.सी.एस. कैलेन्डर-2026’ के जुलाई संस्करण में प्रमुखता से स्थान दिया गया है, जो सी.एम.एस. छात्रा की कल्पनाशीलता एवं साँस्कृतिक मूल्यों के प्रति उसकी गहरी समझ और सम्मान को दर्शाता है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युलिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय पेन्ंिटग प्रतियोगिता में भारत, दक्षिण एशिया एवं मिडिल ईस्ट के कक्षा-8 से 12 तक के हजारे छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी पेन्टिंग के माध्यम से सृजनात्मक क्षमता, रचनाशीलता , कलात्मक उत्कृष्टता एवं अभिव्यक्ति क्षमता का अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत किया है, साथ ही आने वाले समय में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने छात्रा की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की नैसर्गिक प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर आत्मविश्वास के साथ अभिव्यक्ति करने के लिए प्रोत्साहित करता है। सी.एंम.एस. अपने छात्रों को पे्ररणादायी शैक्षिक वातावरण प्रदान करने हेतु सतत् प्रयासरत है, जिसके कारण सी.एम.एस. छात्रों ने शैक्षिक क्षेत्र के इरत गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know