उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी के हाल ही में हुएआंतरिक सर्वे में उतरौला विधान सभा से हसीब खान का नाम सामने आने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देख ने को मिल रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी हसीब खान की सक्रियता और जनाधार को लेकर काफी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सर्वे में नाम आने के बाद हसीब खान ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को और गति देते हुए बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक यानी (एस पी) से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में अपने प्रस्तावक रहे एजाज मलिक से भी मुलाकात कर आगामी राजनीतिक रणनीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार हसीब खान लगातार क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। वे विभिन्न गांवों और कस्बों का दौराकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं, तथा उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी क्रम में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का सिलसिला भी जारी है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि हसीब खान की बढ़ती सक्रियता से समाजवादी पार्टी को क्षेत्र में मजबूती मिल रही है। वहीं राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।
हसीब खान ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं तथा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगा तार प्रयास करते रहेंगे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know