अम्बेडकर नगर ÷ भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव का जिला मुख्यालय स्थित पुरानी तहसील तिराहे पर चिल चिलाती धूप और गर्मी में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा और देव पटेल, मोदी और योगी की नारे , डी जे और ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
       जिलाध्यक्ष देव पटेल ने प्रथम आगमन पर नगर मुख्यालय के पुरानी तहसील स्थित हनुमान मंदिर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूजन अर्चन कर आशिर्वाद लिया। हनुमान मंदिर से कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़े जिलाध्यक्ष ने पटेल नगर पहुंच कर सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ के साथ 4 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंचे। भव्य साज सज्जा से परिपूर्ण अटल भवन पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष का फूलों की 51 और 21 किलो के माला पहना कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष के जिला कार्यालय अटल भवन में प्रथम आगमन पर सुंदरकांड का पाठ किया गया।
      जिला कार्यालय में स्वागत समारोह के आयोजन से भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कार्यकर्ताओं के भव्य स्वागत से अभिभूत दिखे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस आशा और विश्वास से मुझे जिम्मेदारी दी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और साथ कार्य करने के अनुभव को कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए धन्यवाद दिया।कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मान,सम्मान और संगठन की कार्यों का शत प्रतिशत सम्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। सभी कनिष्ठ और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का आवाहन किया।
     निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए अपने कार्यकाल में भाजपा के कार्य और कार्यक्रमों में सहभागी भाजपा जिला पदाधारी,जनप्रतिनिधि और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने किया। स्वागत में बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा।
      स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा साधू,निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी,अनीता कमल,जय राम विमल, संजू देवी, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, आनंद वर्मा, मौसम वर्मा, डॉ राना वीर सिंह,विद्यावती राजभर, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, रफत एजाज,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, दीपक तिवारी, सुनील राजभर,बसन्त लाल कन्नौजिया, के के मिश्र, बजरंगी पाठक, मनीष मिश्र , शाश्वत मिश्र , संतोष गुप्ता , अशोक चौधरी, संदीप अग्रहरि,विकाश कुमार निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने