बलरामपुर - मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समय राम कुबेर (स्वीपर कम चौकीदार), मोहम्मद सगीर (फार्मासिस्ट) तथा डॉ. शोएब अहमद (चिकित्सा अधिकारी) ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए तीनों कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।
डॉ. रस्तोगी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर समयबद्ध उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहते हुए बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know