उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमया देवरिया में पांच मोहर्रम दिन रविवार की रात्रि में मरहूम फतेह अली के इमाम बारगाह पर मजलिस का आगाज मौलाना जायर अब्बास के द्वारा खिताब होगा। मजलिस के बाद मेहंदी का जुलूस में मुकामी अंजुमन ए हुसैनिया अमया देवरिया व बैरूनी अंजुमन ए कमरे बनी हासिल का जुलूस पूरे गांव में निकालकर नोहाखानी व सीनाजनी करते हुए भारी संख्या में मरहूम फतेह अली के इमाम बारगाह से निकल कर दरगाह अबुल फजल अब्बास अलैहिस्सलाम से होते हुए मोहल्ला गांधी नगर ईदगाह से बरदही बाजार पूरी रात्रि गस्त करते हुए सुबह चार बजे मरहूम फतेह अली साहब के बारगाह पर पहुंच कर समापन होगा। इसकी जानकारी इजहारुल हसन एडवोकेट ने दी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know