उतरौला(बलरामपुर) -माडर्न थाना श्रीदत्तगंज की पुलिस नेकम्पोजिट शराब की दुकान में हुई चोरी का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गए माल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम गठित कर वoउoनिo रामधारी दिनकर मय टीम ने क्षेत्र भ्रमण और रात्रि चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा।माडर्न थाना श्रीदत्तगंज पर दिनांक 18.06. 2026 को मुoअoसंo 76/2026 धारा 305 (a), 331(4) BNS में मुकदमा पंजीकृत था।
सुजीत कुमार मौर्या पुत्र मेवालाल मौर्या,निवासी ग्राम चौधरी जोत बफौ वा थाना कोतवाली नगर,जनपदबलरामपुर
राम भवन कश्यप पुत्र देवी दीन कश्यप, निवासी ग्राम रामपुर बनघुसरा, थाना कोत वाली देहात जनपद बलरामपुर अभियुक्तों के कब्जे से कम्पोजिट शराब की दुकान से चोरी गया, भारी मात्रा में माल बरामद हुआ। इसमें दो रायल स्टेज व्हिस्की 750 ml,1 8 PM व्हिस्की 750 ml, दो बकार्डी रम 180 ml, एक किंगफिशर बीयर, दो जामुन वोडका 180 ml, दो 8 PM गोल्ड पैक 180 ml के अलावा भारी मात्रा में तम्बाकू, गुटका सिगरेट, नमकीन, भुजिया के पैकेट और 3001 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके साथ चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल UP47AL4312 और सटर की चाबी, पेश कच भी बरामद किया गया।उपनिरीक्षक राम धारी दिनकर, उपनिरी क्षक राजमन कनौजि या, उपनिरीक्षक मिथि लेश कुमार, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार, कांस्टेब ल बृजेश कुमार, कांस्टे बल शेषनाथ प्रजापति, कांस्टेबल जगमोहन। माडर्न थाना थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बता या कि चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know