उतरौला बलरामपुर- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हाटन रोड शिया कब्रिस्तान पर मजलिस का आयोजन किया गया। हर परदेसी मोहर्रम करने के लिए अपने मरहूमो के कब्र पर जाकर फातिहा पढ कर उनके लिए दुवा ए खैर मांगी, और मजलिस में तबर्रुक तकसीम भी की गई, ये कई वर्ष पुरानी परम्परा गत से चली आ रही है, जो मोहर्रम के बाद ग्यारह मोहर्रम को कब्रिस्तान में मजलिस की रस्म निभाई जाती है मजलिस की मौलाना ज़कीरी मोहम्मद अली साहब क़िब्ला ने की, मजलिस के बाद नोहा मातम भी किया गया। मजलिस में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए,जिसमें समीर रिज़वी, बंटी जाफरी, हानी जाफरी, सलमान आब्दी, शमीत रिज़वी, आमिर रिजवी, शव्वाल, डॉक्टरआरिफ डॉक्टर अली नवाज, मोनिस रिजवी,असलम रिज़वी, तालिब हुसैन नफीसुल रिज़वी, समन खान शिज़ान सैफ रिज़ वी, मोनू अशरफ, दानि श फरमान रिज़वी, लकी जाफरी आमिर जाफरी के अलावा तमाम शिया समुदाय के लोग शामिल रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know