उतरौला बलरामपुर- अधिवक्ता की भूमि पर जबरन कब्जे को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं के द्वारा तहसील परिसर में गुरुवार से क्रमिक अनशन शुरू किया गया है।क्रमिक अनशन के पहले ही दिन चौधरी राम प्रताप ,परशुराम यादव,राम सेवक मिश्रा, शक्ति मिश्रा मेराज अहमद, मनीष कुमार यादव व प्रशांत कुमार बैठ गये।अधि वक्ताओं ने क्रमिक अनशन स्थल सेअध्यक्ष प्रह्लाद यादव, मंत्री रवि शंकर मिश्रा व मोहम्मद मुस्लिम खान के नेतृत्व तहसील परिसर से नारे बाजी करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे तक प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद मुस्लिम खान ने वकील की निजी भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद भी निर्माण कार्य किए जाने की निन्दा की गई।वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्रा ने प्रशा सन की जबरन निर्माण को अवैध बताते हुए न्याय दिलाने की मांग की गई।मंत्री रवि शंकर मिश्रा ने अधिवक्ता साथी को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखने और निर्माण न रुकने पर कठोर निर्णय लेने की बात कही गई है।अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने प्रशासन के जबरनभूमि पर कब्जे को लेकर विरोध जताया और कहा कि वकील हमेशा न्याय दिलाने में विश्वास करता है, वकील और एक बेरोजगार भाई की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। इस अवसर पर अशोक कुमार दूबे, मोहम्मद खलील खां, धर्मराज यादव, मुख्तार अहमद खां, आशुतोष कुमार दत्त, आशुतोष सिंह, आलोक कुमार गुप्ता, रश्मि सिंह, शिवा नी सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह,रवि गुप्त,अनीसु ल हसन,शमशाद चौधरी, जितेन्द्र कुमार यादव, मुकेश कुमार, सन्त राम वर्मा, माधव तिवारी,दिनकरश्रीवास्तव,अतुल कुमार यादव मोहित श्रीवास्तव, आशीष कुमार कसौ धन अखिलेश यादव, मारुति नन्दन,राम चन्द्र जायसवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी के अलावा सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने