उतरौला बलरामपुर - थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत बभनी बुजुर्ग के अहिरौला गांव के निवासी धनराज मौर्य की हत्याकांड के अभि युक्तों में से एक वारिस अली निवासी ग्राम पंचायत पिपरा राम के द्वारा नवीन परती की जमीन को कब्जा कर हथियाई गई थी, उसी जमीन पर जी सी बी लगाकर गुरुवार को प्रशासन के द्वारा खाली करा लिया गया है। उतरौला डुमरियागंज राज मार्ग पर ग्राम पिपरा राम में नवीन परती की साढे़ तीन डेसीमल जमीन पर आरोपी ने अस्थाई रूप से ईंटों की दीवार उठा कर टीन शेड डालकर कब्जा कर अवैध मजार बना रखी थी। वहां बैठ कर झाड़ फूंक और दुआ ताबीज का कारोबार करता था। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल ने कार्यवाही कर जमीन को खाली कराया तहसीलदार ने बताया कि खाली जमीन पर पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र भट्ट, संदीप कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know