उतरौला बलरामपुर-उतरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद डीह में शमीम शाह के पुत्र के वलीमा समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और सौहा र्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सोमैया राना ने अपने सहयोगि यों एवं समर्थकों के साथपहुंचे। उन्होंने नव विवाहित जोड़े को शुभकाम नाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।वलीमा समारोह के दौरान सोमैया राना ने ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए कार्य करती रही है और भविष्य में भी जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।उन्होंने पार्टी की नीतियों और योज नाओं की जानकारी देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता का समर्थन उनकी पार्टी को प्राप्त होगा। कार्यक्रम में भार तीय जनता पार्टी की ओर से भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि निसार अहमद अपने सहयोगियों के साथ समारोह में पहुंचे। उन्होंने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निसार अहमद ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, बुनियादी सुविधाओं, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य पर ध्यान दिया है। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने