बलरामपुर - शिया समुदाय उतरौला के इमामिया ट्रस्ट के मोहल्ला सुभाष नगर के मूल निवासी व ग्राम अमया देवरिया के वर्तमान निवासी अली मुर्तुजा को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
उनके अध्यक्षबनाए जाने पर ट्रस्ट केसदस्यों एवं क्षेत्र के लोगों के द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी, और उनके सफल कार्य काल की कामना भी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताते हुए कहा कि अली मुर्तजा के नेतृत्व में इमामिया ट्रस्ट एक सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। नव-नियुक्त अध्यक्ष अली मुर्तजा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह ट्रस्ट की गरिमा बनाए रखते हुए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे, तथा समाजहित के कार्यों को भी प्राथ मिकता देंगे। अन्त में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं शुभ चिंतकों ने अली मुर्तजा को शुभ कामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में ट्रस्ट की निरन्तर प्रगति करने की उम्मीद भी जताई है। हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know