राजकीय आईटीआई अलीगंज में मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत
कैंपस ड्राइव का आयोजन
लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद 109 में से 45 अभ्यर्थियों का चयन, 13000 से 25000 रुपये मिलेगा वेतन
लखनऊ: 30 जून, 2026
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत मंगलवार को संस्थान परिसर में कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में डीसीएम श्रीराम शुगर, हरदोई में ट्रेनी, डेसकॉन इंफ्रा लि., लखनऊ में अप्रेंटिस, एम.एच. सलूशन में सोलर साइट इंजीनियर तथा एयरटेल में विभिन्न पदों हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।
प्रधानाचार्य ने कंपनी के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को चयनित करने के लिए कहा तथा अभ्यर्थियों को चयन के उपरांत ज्वाइन करने के लिए प्रेरित भी किया। प्लेसमेंट ऑफिसर एम.ए. खाँ ने बताया कि कैंपस ड्राइव में कुल 109 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत कुल 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 13000/- रुपये से 25000/- रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
रोजगार मेले को सफल बनाने में अनुदेशक मकबूल कादिर, जेड रहमान तथा ग्रे सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के स्टाफ ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know