उतरौला, बलरामपुर- थाना गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत इटईरामपुर के बड़ा धुसवा में बिना पूछे जलौनी की लकड़ी उठाने के बाद कहा सुनी और मारपीट के चलते इलाज के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को लगभग आठ बजे ग्राम पंचायत इटई रामपुर बड़ा धुसवा के निवासी सिद्धू के घर से विपक्षी के यहां रसोई गैस खत्म होने के कारण जलौनी उठाने के लिए गया था। जब सिद्धू ने उसे मना किया, तो उस पर कहासुनी होने के बाद मारपीट हो लगी। मारपीट के दौरान सिद्धू को काफी चोटें आईं। उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर थाना गैडास बुजुर्ग की पुलिस ने इटई रामपुर धुसवा के निवासी संजय वअजय तथा सराय खास के निवासी सितारा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने मौके की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की चौकसी और बढ़ा दी गई है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know