अलीगंज जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, अवैध लाइब्रेरी-कोचिंग पर रोक लगाए प्रशासन
अवैध लाइब्रेरी/कोचिंग तत्काल सील हो: अम्बुज
अवैध लाइब्रेरी और कोचिंग के ख़िलाफ़
एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बलरामपुर के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में अवैध रूप से संचालित लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि अलीगंज, लखनऊ जैसी आगजनी की घटना बलरामपुर में न हो, इसके लिए प्रशासन को अभी से सख्त कदम उठाने होंगे। जिला संयोजक रोहन तिवारी ने कहा बिना फायर NOC, इमरजेंसी एग्जिट और पर्याप्त वेंटिलेशन के चल रही सभी लाइब्रेरी व कोचिंग की तत्काल जांच हो। नगर मंत्री अविनाश ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में रजिस्ट्रेशन न कराने वाले संस्थानों को सील किया जाए। विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति ने कहा की बेसमेंट या तंग गलियों में चल रहे स्टडी सेंटर्स को तुरंत बंद कराया जाए। जिला कार्य समिति अम्बुज भार्गव ने बताया कि बलरामपुर नगर व तुलसीपुर, उतरौला, पचपेड़वा क्षेत्र में 50 से अधिक लाइब्रेरी व कोचिंग बिना मान्यता के चल रही हैं। अधिकतर जगह न तो आग से बचाव के इंतजाम हैं, न ही छात्रों के बैठने की पर्याप्त जगह। छात्रा शालिनी ने बताया की भगवतीगंज में नारायण लाइब्रेरी चल रही है वहाँ एक ही दरवाजा है और फ़ायर सेफ़्टी जीरो है। छात्रा पलक ने कहा, "वीर विनय चौराहे की टारगेट लाइब्रेरी में मैं पढ़ती थी। बाथरूम तक जाने की जगह नहीं। मालिक कहता है — 'पढ़ना है तो एडजस्ट करो'। क्या हमारी जान इतनी सस्ती है?" एबीवीपी ने प्रशासन को अल्टीमेटम देकर सात दिन में अवैध संस्थानों पर कार्रवाई की मांग की है।
यदि कार्यवायी नहीं हुई तो अभाविप एक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने के दौरान नगर सह मंत्री विभा कश्यप, नगर कला मंच संयोजक नीलू, जिला सोशल मीडिया संयोजक वीरेंद्र मिश्रा, अनामिका मिश्रा, नगर एसएफएस प्रमुख आशीर्वाद प्रेम, चाहत, नगर कार्यकारिणी सदस्य आरिफ, रेहान, आदित्य, दिलीप, विनोद यादव, शिवांश, विवेक, सुजीत, प्रशांत, तफ़ज्ज़ुल,सुनील, अंश, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know