उतरौला बलरामपुर- मुख्यमंत्री के द्वारा कहा गया है कि अवैधकब्जा हटाओ मुहिम के बीच भी उतरौला तहसील क्षेत्र में अभी तक तहसीलदार के लिखित आदेश होने के बाद भी पुलिस के द्वारामुकदमा दर्ज न करने कामामला सामने आया है। रेहरा बाजार थाने की उदासीनता के चलते भू-माफिया के हौसले और भी बुलन्द होते जा रहे हैं और सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण लगातार किया जा रहा है। यहां मामला थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम हुसैनाबाद ग्रिन्ट का है। यहां ऊसर खाते की सरकारी जमीन पर अहसान मलिक के द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की लिखित रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने 23 जून को थाना अध्यक्ष रेहरा बाजार को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि भू- माफिया के खिलाफ सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए। तहसीलदार के आदेश को 3 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक थाना रेहरा बाजार की पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहींकिया है। इस बीचअतिक्रमित भूमि पर अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। तहसीलदार ने थानाध्यक्ष की उदा सीनता को गम्भीरता से लेते हुए पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी बलरामपुर से अवगत कराने की बात कही है। इस सम्बन्ध में थाना रेहरा बाजार के एसओ का पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नम्बर पर कई बार फोन किया गया,लेकिन फोन भी नहीं उठा, ऊसर खाते की जमीन सार्वजनिक सम्पत्ति होती है, और उस पर कब्जा/ निर्माण करना कानूनन प्रतिबंधित भी है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट और तहसीलदार के आदेश के बाद भी कार्यवाही न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर कार्यवाही नहीं हुई, तो सरकारी जमीन पूरी तरह कब्जा कर ली जाएगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know