उतरौला बलरामपुर- बुधवार को एक महिला के खिलाफ आपत्तिजनक बयान बाजी का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में एफ आई आर दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नाजिया इलाही खान ने हजरत मोहम्मद साहब हजरत आयशा सिद्दीकी (रजिo)अन्हा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
गुरूवार को समाजसेवी फिरोज खान, डॉक्टर सलमान जमशेद, आसिफ रजा और शहबाज खान के द्वारा थाना कोतवाली उतरौला पर पहुंचकर इन सभी ने प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह को एक प्रार्थना पत्र देकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की। तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी महिला ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयान बाजी की है। प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर लेकर मामले को दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
समाज सेवियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, और कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस प्रशासन ने भी शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know