जलालपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 घसियारी टोला के सभासद अजीत कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नियमित सफाई न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री ऑफिस सुल्तानिया के घर के सामने, ब्रह्म लोक मंदिर के निकट सहित कई स्थानों पर कूड़ा समय से नहीं उठाया जा रहा है। इसके साथ ही कई जगह झाड़ू भी नहीं लगाई जाती। मोहल्ले की नालियां गंदगी से भरी हैं। बरसात के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैलने की समस्या बनी रहती है। ईओ अरविंद कुमार ने बताया कि वार्ड में नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर कूड़ा उठाने के बाद लोग दोबारा वहीं कूड़ा डाल देते हैं जिससे गंदगी बनी रहती है। सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 






खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें mo.8112931792

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने