गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल
लखनऊ, 25 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र लकी अग्रवाल ने यूनिफाइड इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। ओलम्पियाड का आयोजन यूनीफाइड काउन्सिल, हैदराबाद के तत्वावधान में किया गया, जिसमें लकी अग्रवाल ने 94 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम जोनल रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली छात्र को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस ओलम्पियाड में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणित प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने गणित, लाॅजिकल रीजनिंग एवं क्रिटिकल थिंकिंग में अपने शानदार प्रदर्शन से सिद्ध कर दिया कि वह आगे चलकर अपनी बौद्धिक प्रतिभा व ज्ञान के बलबूते देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। ओलम्पियाड के आयोजकों ने लकी अग्रवाल की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलाॅजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस, एस्ट्रोनाॅमी आदि विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know