जलालपुर ,अंबेडकर नगर। कस्बे में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों एवं राहगीरों को हो रही परेशानी के बीच जलालपुर नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यादव चौक, रौजा कासिम, जमालपुर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। हालांकि, इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने प्रशासन ने इसे गलत बताया कुछ व्यापारियों ने समर्थन किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
जलालपुर कस्बे में बाइपास न होने के कारण सीमित चौड़ाई वाले मार्गों पर अत्यधिक वाहनों के दबाव से अक्सर घंटों जाम लग जाता है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि कस्बे में स्थित महिला अस्पताल एवं सीएससी नगपुर की इमरजेंसी एंबुलेंस सेवाएं इस जाम में फंसकर बाधित हो जाती हैं.
नगर पालिका ने अप्रैल महीने में दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए स्वयं से अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा था, लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने आदेश का पालन नहीं किया। जिसके चलते जलालपुर-रामगढ़ मार्ग, मालीपुर, अकबरपुर, बसखारी सहित मुख्य संपर्क मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही। इसके बाद प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।
अभियान के दौरान एसडीएम राहुल गुप्ता,सीओ अनूप कुमार सिंह,कोतवाल अजय प्रताप यादव, नगर पालिका अधिकारी अरविंद कुमार, प्रधान लिपिक रामप्रकाश पांडेय एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि जनमानस की मांग पर यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। यदि स्थानीय लोगों द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know