“पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार: लखनऊ मॉल में शॉपिंग कर रहे थे, विजिलेंस टीम ने घेरा”
“विजिलेंस का शिकंजा: पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को लखनऊ से उठाया, आय से अधिक संपत्ति का मामला
हिंदी संवाद न्यूज़
लखनऊ । यूपी विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को लखनऊ के एक मॉल से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने उन्हें उस वक्त दबोचा जब वो मॉल में मौजूद थे।
👉गिरफ्तारी क्यों:
अभी तक विजिलेंस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के पुराने मामले में की गई है। मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ विजिलेंस में लंबे समय से जांच चल रही थी।
👉कहां से पकड़े गए:
सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि पूर्व विधायक लखनऊ के एक बड़े मॉल में हैं। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए विजिलेंस मुख्यालय ले गई।
👉बैकग्राउंड क्या है:*
मुकेश श्रीवास्तव पयागपुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधायक रहते हुए उनके खिलाफ ठेकों में कमीशन, सरकारी योजनाओं में धांधली और बेनामी संपत्ति बनाने के आरोप लगते रहे हैं। विजिलेंस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही थी।
👉अब आगे क्या:
विजिलेंस टीम पूर्व विधायक से उनकी संपत्ति, बैंक खातों और लेन-देन को लेकर पूछताछ करेगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
👉सियासी पारा हाई:
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पयागपुर और श्रावस्ती की सियासत गरमा गई है। समर्थक इसे राजनीतिक साजिश' बता रहे हैं, वहीं विरोधी भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का प्रहार' कह रहे हैं।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know