जलालपुर, अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने पर जलालपुर नगर मंडल में भाजपा ने एक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। जिला मंत्री पंकज वर्मा,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड,मीडिया प्रभारी विकाश निषाद,शक्ति केंद्र संयोजक शिवनाथ त्रिपाठी ने समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 4,399 दिनों (लगभग 12 वर्ष) से अधिक के ऐतिहासिक कार्यकाल के साथ देश में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाया है। सरकार की उपलब्धियों के पत्रक सौंपे और नीतियों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान स्थानीय जनता और प्रबुद्ध वर्ग ने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। भाजपा ने इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से 'विश्वास, विकास और जन कल्याण' के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know