बलरामपुर-  पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने बिजली समस्या से निजात दिलाने हेतु ज्ञापन सौंपा। जनपद बलरामपुर विधानसभा तुलसीपुर के विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा के मुख्यालय शिवपुरा बाजार और निकटवर्ती क्षेत्र में गर्मी भर लो वोल्टेज की समस्या रहती है क्योंकि 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र महराजगंज से विद्युत आपूर्ति किया जाता है जो करीब 15 किलोमीटर दूर है जिस पर ओवरलोड होने के कारण क्षेत्र वासियों को घोर गर्मी की संकट में लो लाईट, बिजली कटौती आदि समस्या का सामना करना पड़ता है जबकि हरैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा से महज 3 किलोमीटर दूरी पर 1 जनवरी 1999 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र शिवपुरा का शिलान्यास तत्कालीन ऊर्जा राज्य मंत्री श्री लल्लू सिंह चौहान जी ने किया था जो नियत समय में बनकर तैयार हो गया था आज 27 वर्षों बाद भी 33/11केवी विद्युत उपकेन्द्र शिवपुरा को चालू नहीं किया गया। यह विद्युत उपकेन्द्र ग्राम पंचायत ठाकुरजोत की हरिहरगंज से ललिया बनकटवा अन्य जिला मार्ग के किनारे वेश कीमती जमीन पर बना है जो क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके चालू होने की आश लगाए क्षेत्र की जनता बैठी है साथ ही बढ़ती गर्मी के कारण गर्मी के मौसम में क्षेत्र की जनता सुख से नींद नहीं ले पाती है और बिजली कटौती व लो लाईट की समस्या के साथ ही पानी की तलाश में गर्मी भर सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज से खतरनाक जंगली जानवर निकलकर क्षेत्र में अंधेरे का फायदा उठाकर आक्रमण करते रहते हैं छोटे जानवरों और बच्चों को निवाला बनाते हैं जिससे घर से बाहर और छत पर भी आदमी चैन से नहीं सो पाते है। सौभाग्य योजना के आने पर विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र हर्रैया का निर्माण आननफानन में किया गया जिससे लाइन दौड़ गई लेकिन गर्मी में विद्युत सप्लाई में समस्या रहती है और उसके बाद 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र मथुरा का प्रस्ताव किया गया किंतु 27 वर्षों से बने खड़े 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र शिवपुरा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही बलरामपुर नगर समेत पूरे जिले में गर्मी के मौसम में लो लाईट और बिजली कटौती की समस्या रहती है बार बार फ्यूज उड़ने, तार शॉर्ट करने, ट्रांसफार्मर जलने आदि की घटनाओं से गर्मी भर चैन की नींद नहीं आती है इन सभी समस्याओं का स्थाई समाधान किया जावे। और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आजतक बिजली नहीं पहुंची है जहां बिजली पहुंचाया जाए इन्हीं मांगों को लेकर समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल साथ वरिष्ठ अधिवक्ता गयाश अहमद खान, आनंद स्वरूप पाण्डेय, नृपेन्द्र उपाध्याय, कृपा राम चौहान, गिरजेश मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा बल्लू, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, रूपक श्रीवास्तव, देश राज यादव, जियाउर्रहमान अर्शी, राकेश त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राजेश कुमार वर्मा, आकाश कश्यप, चन्द्र शेखर, सूरज मिशा समेत क्षेत्र से तमाम लोग मौजूद रहे। साथ ही समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने श्रीमान सांसद महोदय 58 श्रावस्ती लोकसभा राम शिरोमणि वर्मा जी और श्रीमान विधायक महोदय 291 तुलसीपुर विधानसभा कैलाश नाथ शुक्ल जी को पत्र द्वारा ज्ञापन भेजकर उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग किया।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने