जनपद बलरामपुर- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली जरवा पुलिस एवं 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। 
योग शिविर में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य द्वारा बताया गया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है। योग के माध्यम से मानसिक तनाव को कम करने, शारीरिक क्षमता को बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने