बलरामपुर- थाना कोo जरवा पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के 58000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। 
घटना कुछ इस प्रकार है वादी/पीड़ित श्री मोo इलियास निवासी रतनपुर झिंगहा बालापुर थाना को.जरवा, जनपद बलरामपुर के साथ दिनांक 14/04/2026 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर ठगी कर केनरा बैंक के खाते से कुल *58000 रुपये* की धनराशि अवैध रूप से आहरित कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन *1930* तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल *(एचटीटीपीएस://साइबरक्राइम. गोव.इन/)* पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत/एकनॉलेजमेंट संख्या- 33104260082538 है।
*रुपया वापसी का विवरण:-*
साइबर हेल्पडेस्क थाना को.जरवा द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित के खाते से निकाली गई 58000 रुपये की धनराशि को आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए। होल्ड की गई धनराशि के संबंध में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए *58,000 रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।*
*साइबर पुलिस टीम* में
1. थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, उ० नि० महेंद्र नाथ सिंह, काo मुकेश यादव, 
का०अखिलेश कुमार,  मoकाo सूबी पटेल का विशेष योगदान रहा।  *नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-*
 जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा  नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने