जलालपुर, अंबेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी ने जिला संगठन को सशक्त एवं दिशाप्रद नेतृत्व प्रदान करते हुए वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी दिलीप देव पटेल को जिला अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। यह नियुक्ति पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दिलीप देव पटेल इससे पहले जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत रहे हैं और पार्टी संगठन की गहरी समझ रखते हैं। उनकी नियुक्ति पर पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया।

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पारंपरिक उत्साह के साथ एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भाईचारे और संगठनात्मक एकता का अद्भुत माहौल रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र तथा मीडिया प्रभारी विकाश निषाद समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरा वातावरण ‘भाजपा परिवार’ की एकजुटता, समर्पण और आपसी विश्वास से सराबोर रहा। इस नई नियुक्ति को आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीतिक तैयारियों का अहम संकेत माना जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने