उतरौला बलरामपुर- विधान सभा उतरौला सपा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान से पैसा ऐंठने व उनको बदनाम करने वालो गिरोह का एक और सुराग जेल गया।आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया के माध्यम से हनी ट्रेम गिरोह ने हसीब खान को बदनाम करने और हसीब खान के दोस्त जैसे मन्नान खान, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद दाऊद के अलावा पत्रकार साथी पर फर्जी एवं शोषण का इल्ज़ाम लगाने वाली महिला पर जांच के दौरान फर्जी तरीके पाये जाने पर ठाकुर गंज की पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह कर रहे हैं। जांच में अतिका का पति मुस्तकीम भी हनी ट्रेम में शामिल पाया गया है। आज पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया, पुलिस ने बताया कि अभी जांच जारी है। जिसमें हसीब खान को बदनाम करके रंगदारी वसूलने में कुछ कथा कथित पत्रकार और फर्जी यू टूबर चलाने वालों पर जल्द ही कार्य वाही की जायेगी।इस खबर को सुनते ही कथा कथित पत्रकार और यूट्यूबरो ने अपनी पोस्ट और वीडियो को डिलीट कर चुके हैं, लेकिन पुलिस वालों के पास स्कीन शार्ट भी मौजूद है। पुलिस लगा तार इसकी जांच में जुटी हुई है। कौन कौन इस गिरोह में शामिल हैं जो कि हसीब खान को बदनाम करने में लगे हुए हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know