उतरौला बलरामपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का आकस्मिक भ्रमण कर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दिए जा रहे उपचार की स्थिति का जायजा लिया।
भ्रमण के समय इमरजेंसी वार्ड में कुल 12 मरीजों का उपचार किया जा रहा था। वहीं तीन मेडिकोलीगल मामलों का भी पंजीकरण कर आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई की गई थी। सीएमओ ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know