उतरौला बलरामपुर-थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत बभनी बुजुर्ग पूरे अहिरौला में दबंगों के हमले में गम्भीर रूप से घायल युवक धनराज मौर्य के शव को पोस्ट मार्टम होने के बाद शनिवार की देर रात्रि में गांव पर लाया गया। रविवार की सुबह परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिवारजनों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स और पीएसी की दो कम्पनियां बुलानी पडी गईं थी। बाद में आरोपियों का एनकाउंटर करने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने बस्ती राजमार्ग पर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की। लगभग आधे घंटे तक पुलिस बल व महिलाओं के बीच धक्का मुक्की व हल्के बल का प्रयोग करने से जाम को खोल वा दिया गया। इस मौके पर पहुंचे विधायक राम प्रताप वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध जितनी कठोर कार्यवा ही हो सकती है, कराई जाएगी। मृतक के भाई ने जिलाधिकारी बलरामपुर को सम्बोधित पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि परिवार के एक सदस्य को स्थाई सरकारी नौकरी दी जाए। दस लाख रुपयों की क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाए। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाया जाए, तथा ग्रामीणों को सुरक्षा दिलाई जाए। अपराह्न लगभग एक बजे मृतक का अन्तिम संस्कार गांव के बाग में कर दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज, क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्त, रंजित आजाद, आयुष जायसवाल, महेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान राम गोपाल चौधरी, प्रधान आमरेश चौधरी  के अलावा हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने