उतरौला बलरामपुर- ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद के मौके पर अपनों के बीच विधान सभा उतरौला के पूर्व सपा प्रत्याशी हसीब खान ने अपने विधान सभा क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर उन्होंने अमन,भाई चारे,आप सी मोहब्बत और कौमी एकता का पैगाम दिया।
ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा, अलजामेतुल गौसिया अरबी कालेज उतरौला के मौलाना मसीहुद्दीन,प्रिंसिपल मौलाना बैतुल्लाह से विशेष मुलाकात की। इसके अलावा अपने प्रस्तावक एवं पूर्व नगर पालिका उतरौला के प्रत्याशी मलिक एजाज से भी मुलाकात कर उन्हें भी मुबारकबाद दी, और सिकन्दर कुरैशी से भी मुलाकात की , इकौना से भावी प्रत्याशी राजेश शुक्ला तथा बलरामपुर सदर से भावी प्रत्याशी कृष्ण कुमार गिहार से भी भेंट कर क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों और विकास से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा भी की गई।हबीब खान ने कहा कि ईद- उल-अज़हा त्याग, कुर्बानी, इंसानियत और जरूरत मंदों की मदद का पैगाम देती है। हमें इस मुबारक मौके पर समाज में मोहब्बत,भाई चारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को और भी मजबूत करने का संकल्प लेनाचाहिए
इस अवसर पर अनवर खान, इन्द्र जीत भारती अब्दुल रहमानसिद्दीकी मोहम्मद साबिर खान, मोहम्मद सलीम, कल्ल न, रेनू के अलावा भारी संख्या में सपा के पदा धिकारी व कार्यकर्ता, मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know