अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने बहुप्रतीक्षित शेष बचे जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा गुरुवार को देर शाम कर दिया है। भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने के पूर्व दिलीप पटेल देव युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रहे और वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री थे। भाजपा ने पिछड़े वर्ग के युवा नेता को भाजपा जिलाध्यक्ष बना कर एक साथ कई निशाने को साधा है। राजनैतिक और सामाजिक दृष्टि से की गई पिछड़े वर्ग के युवा नेता के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की राजनैतिक गलियारे में चर्चाओं की बाजार गर्म है।
भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने नए दायित्व दिए जाने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवम् प्रदेश महामंत्री (संगठन) सहित सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वह संगठन के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठन का बेहतर कार्य पहली प्राथमिकता होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव को नए दायित्व की बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अभी तक जिलाध्यक्ष पद पर आसीन रहे त्रयंबक तिवारी, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, बजरंगी पाठक, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र आदि ने दी है
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know