बलरामपुर- कैडेट्स के बहुआयामी व्यक्तित्व के विकास में एनसीसी का अप्रतिम योगदान है। यह भारत के युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है। सीएटीसी यह कैडेटों को समय का पाबंद बनाता है और वे छोटी-बड़ी चुनौतियों में भी शांत रहकर सही निर्णय लेना सीखते हैं।
यह बातें शुक्रवार को संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कैडेटों को संबोधित करते हुए बटालियन के कंमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल ने कही। उन्होंने कहा कि एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) युवाओं में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम जैसे गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आवासीय शिविर कैडेटों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकालकर मानसिक दृढ़ता और सामूहिक जीवन जीने की कला सिखाता है। इस दौरान कंमांडिंग ऑफिसर कर्नल पटवाल ने ड्रिल,फायरिंग, लिखित परीक्षा, वॉलीबॉल,बैडमिंटन, भाषण, क्विज व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल प्रदानकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट उदयभान पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, मेजर ए एच खान,एन सी सी अधिकारी लईक अंसारी,अतुल कुमार, सूबेदार मेजर बिनय घोष,सूबेदार नंद सिंह व बीएचएम रजनीश कुमार सहित कई पी आई स्टाफ आदि मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know