*अम्बेडकरनगर*। अम्बेडकरनगर में राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने घोषणा की है कि अब खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिले के नागरिक अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड कर सकेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को तहसील या जनसेवा केंद्रों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे उनके समय, श्रम और धन की बचत होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा संचालित भूलेख पोर्टल पर खतौनी को पूरी तरह ऑनलाइन और रियल टाइम उपलब्ध कराया गया है।नागरिक किसी भी स्थान से और किसी भी समय ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भूमिधरों और आवेदकों को खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई ऑनलाइन व्यवस्था से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही तहसीलों पर कार्यभार कम होगा और ई-गवर्नेंस को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने