बागपत, उत्तर प्रदेश। जनपद बागपत के सांकरौद गांव में स्थित गोरखनाथ आश्रम से चोरो ने दानपात्र से लगभग 3 लाख रूपये चोरी कर लिये। गोरखनाथ आश्रम ग्राम सांकरौद के मुख्य पीठाधीश सुरेश भगत जी ने थाना प्रभारी खेकड़ा को इस घटना से अवगत कराते हुए बताया कि वे आश्रम के संचालक है। उन्होने आश्रम में 21 दिन की अग्नि तपस्या की थी, तपस्या पूर्ण करने के उपरान्त आश्रम में 24 मई 2026 को भंडारा था। बताया कि अग्नि तपस्या व भंडारे के दौरान आये श्रद्धालुओं ने दानपात्र में लगभग 3 लाख रूपये का दान दिया था। पीठाधीश सुरेश भगत जी ने बताया कि भंडारे के बाद वे अपने शिष्यों को लेकर हरिद्वार में गंगा स्नान व अन्य पूजा कार्यो के लिए गये थे। इसी बीच 27 मई को आश्रम में नौकरी करने वाले लक्ष्मण पुत्र राजकुमार द्वारा मोबाईल पर सूचना दी गई कि आश्रम में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बडे दानपात्र को तोडकर पैसे निकाल लिए व चोर छोटी दान पेटी को अपने साथ ले गये। सुरेश भगत जी ने बताया कि हरिद्वार से वापस आते ही उन्होने खेकड़ा थाने में तहरीर दी और चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।
जनपद बागपत के गोरखनाथ आश्रम में चोरो ने दानपात्र से की 3 लाख रूपये की चोरी
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know