उतरौला बलरामपुर - थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में जानलेवा हमले की घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय पर रवाना किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पांच लकड़ी और बांस के डंडे भी बरामद किए गए हैं। 26 मई 2026 दिन मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे मोहम्मद आसिफ खान पुत्र वारिस अली निवा सी ग्राम अहिरौलाथाना कोतवाली उतरौला ने बाइक से घूम रहा था। कि राजू मौर्या ने घूमने पर ऐतराज किया, तो मोहम्मद आसिफ खान ने धमकी देकर वहां से चला गया 27 मई 2026 दिन बुधवार की सुबह जब राजू मौर्या पिपरा चौराहे पर चाय पीने के लिए जा ही रहे थे, तभी मोहम्मदआसि फ खान के अलावा अन्य साथियों ने रास्ते में रोककर गाली गलौ ज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया, बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी आरो पियों ने मारपीट कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हमले में मीना देवी और भती जा धनराज मौर्य को गम्भीर रूप से चोटें आईं। वादी राजू मौर्या पुत्र धनी राम निवासी ग्राम अहिरौला की तह रीर पर थाना गैंड़ास बुजुर्ग में मुकदमा अपराध संख्या 56/ 2026 धारा 109, 191(2),126 (2), 115 (2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्य वेक्षण में गैडास बुजुर्ग के थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 मई 2026 को मुख्य मार्ग ग्राम पिपराराम दुर्गा मन्दिर के पास से पांचों नामजद अभियु क्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचों आरोपी क्रमश 1. मोहम्मद आसिफ खान पुत्र वारिस अली,आयु लगभग 22 वर्ष 2 - साजिद खान पुत्र वारिस अली, आयु लगभग 32 वर्ष 3. सलीम उर्फ सालिम अली पुत्र वारिस अली, आयु लगभग 20 वर्ष 4. वारिस अली पुत्र आबिद अली, आयु लगभग 56 वर्ष 5. माजिद अली पुत्र वारिस अली, आयु लगभग 33 वर्षनिवासी ग्राम पिपराराम थाना गैंड़ास बुजुर्ग घटना के दौरान प्रयुक्त पांच लक ड़ी व बांस के डंडे बरामद किया गया।आरोपियो से पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहम्मद आशिफ खान ने बताया कि 26 मई 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे को अहिरौला में घूमने पर राजू ने टोका और दोबारा गांव में आने से मना भी किया। इससे बेइज्जती महसूस हुई और घर पर बताने पर सभी ने राजू को सबक सिखाने की योजना भी बनाई। 27 मई 2026 की सुबह राजू मौर्या के घर के सामने पहुंचते ही सभी ने घेरकर मार पीट करना शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए हीरा लाल मौर्य, राजू मौर्या, मीना देवी, धनराज मौर्या, सोहन लाल व आकाश मौर्य को भी घेरकर मारा पीटा। पुलिस ने आव श्यक वैधानिक कार्य वाही कर सभी आरोपि यों को न्यायालय पर रवाना कर दिया है। गैडास बुजुर्ग थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा, उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल विनय कुमार मौर्या, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र शुक्ला, कांस्टेबल बलजीत यादव भी शामिल रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know